सुनील अग्रवाल गुड्डू के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

हरिद्वार 14 जनवरी। वार्ड नंबर 27 लाटोवाली से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुनील अग्रवाल गुड्डू के कार्यालय का उद्घाटन नगर विधायक मदन कौशिक व भाजपा मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने किया। इस दौरान विधायक मदन कौशिक एवं मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने कहा कि भाजपा ही विकास कर सकती है। नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनने पर ट्रिपल इंजन का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। विकास की गति तेज होगी। सुनील अग्रवाल गुड्डू को लाटोवाली की जनता निश्चित रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी।सुनील अग्रवाल गुड्डू पुनः पार्षद बनकर जनता की सेवा करेंगे।

वार्ड प्रत्याशी सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला तो लाटोवाली को आदर्श वार्ड बनाया जाएगा। क्षेत्र में सफाई, पेयजल, सड़क आदि सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सरकार से संचालित योजनाओं और नगर निगम की सुविधाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को दिलाया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि सुनील अग्रवाल गुड्डू अनुभवी नेता है।उनके अनुभव का लाभ अवश्य ही वार्ड वासियों को मिलेगा। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार प्रदीप गर्ग ने कार्यक्रम का संचालन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन कौशिक को फूल माला एवं पगड़ी पहनकर स्वागत किया।

इस दौरान अभिनंदन गुप्ता, संदीप गोयल संजय चोपड़ा, प्रमोद शर्मा, दुष्यंत राय, विपिन गुप्ता, आशीष बंसल, रोहित तुंबडिया, अरविंद गुप्ता बबली, राजेंद्र गर्ग, अतुल गर्ग, दीपक मणि गुप्ता, प्रशांत सिंहल, जितेंद्र शास्त्री, वैभव शर्मा, विश्वास शर्मा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 4 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 4 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 8 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 7 views