मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 12 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 12 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। आज की बैठक में उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, कौशल विकास विभाग तथा कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले सत्रों की जानकारी दी गई। सम्मेलन में उद्योग विभाग द्वारा उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों (मैन्यूफैक्चरिंग, पावर तथा स्टार्ट अप ) में निवेश की संभावनाओं विषय, पर्यटन विभाग द्वारा हाॅस्पिटेलिटी एण्ड वेलनेस विषय, कौशल विकास विभाग द्वारा कौशल विकास, विदेश में रोजगार के अवसर तथा उच्च शिक्षा तथा कृषि विभाग द्वारा हाॅर्टीकल्चर, हर्बल मेडिसिन तथा ऐरोमेटिक पौधों पर सत्र आयोजित किए जाएगे।

सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प, उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले प्रत्येक सत्र हेतु सम्बन्धित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार हेतु सम्पर्क अधिकारियों, परिवहन, प्रोटोकाॅल, रहने, ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था हेतु निर्देश दिए हैं।

बैठक में सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री सचिन कुर्वे, डा0 रंजीत कुमार सिन्हा, श्री विनोद कुमार सुमन सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जापानी संत आदित्यानंद पुरी बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर 

    विधि विधान के साथ संपन्न हुआ पट्टाभिषेक कार्यक्रम महामंडलेश्वर बनने बाद संत आदित्यानंद पुरी महामंडलेश्वर आदित्यानंद गिरि के नाम से जाने जाएंगे:श्री महंत रविंद्र पुरी हरिद्वार,अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े…

    मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई

    देहरादून ,मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जापानी संत आदित्यानंद पुरी बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर 

    • By Admin
    • December 15, 2025
    • 3 views

    मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई

    • By Admin
    • December 13, 2025
    • 4 views

    47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • December 13, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • December 13, 2025
    • 3 views

    भारतीय सेना साहस और बलिदान के लिए अग्रणी : श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

    • By Admin
    • December 13, 2025
    • 4 views

    भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के तत्वाधान में हरकी पौड़ी सुभाष घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

    • By Admin
    • December 12, 2025
    • 4 views