मुख्यमंत्री ने सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर ली समीक्षा बैठक,जानिए क्या दिए निर्देश

*देहरादून* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड युवा राज्य है। राज्य के समग्र विकास के लिए हम सबको नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालयों से संबंधित मामलों में कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाये। यह सुनिश्चित किया जाए राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर पैरवी मजबूती के साथ हो। राज्य की विकास यात्रा में सबको सहयात्री बनकर कार्य करना है। सभी को अपने कार्यों और दायित्वों का पूरे मनोयोग से निर्वहन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यसंस्कृति में नवाचार जरूरी है, परम्परा से हटकर हमें अभिनव प्रयोग पर अधिक ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर बेहतर पैरवी के लिए शासन और सरकारी अधिवक्ताओं के बीच नियमित समन्वय होना जरूरी है। कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए परफोर्मेंस आधारित दृष्टिकोण होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यों में सुधार की संभावनाएं हमेशा रहती है, समस्याओं को कम कर समाधान की ओर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद श्री विश्वास डाबर, एडवोकेट जनरल श्री एस.एन. बाबुलकर, प्रमुख सचिव न्याय श्री प्रदीप पंत, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, शासकीय अधिवक्ता श्री अमित भटट, श्री जी.एस रावत, श्री जी.एस. रावत, सचिव श्री शैलेश बगोली श्री एस. एन पाण्डेय, अपर सचिव श्री जे.सी. काण्डपाल एवं न्याय विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दृष्टिगत मुख्य सचिव ने मतदाता शपथ कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई

    आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय परिसर में लोकतांत्रिक मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शपथ कार्यक्रम…

    मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन किया गया है स्थापित।

    *महाकुम्भ का आयोजन एक मेले का आयोजन न होकर भारत एवं विश्व की विभिन्न संस्कृतियों के मिलन का उत्सव है-मुख्यमंत्री* *उत्तराखण्ड पवेलियन में देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रदर्शन के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दृष्टिगत मुख्य सचिव ने मतदाता शपथ कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई

    • By Admin
    • January 24, 2025
    • 3 views

    मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन किया गया है स्थापित।

    • By Admin
    • January 24, 2025
    • 4 views

    नगर निकाय चुनाव-2025 की मतगणना को सकुशल सम्पन कराने हेतु पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

    • By Admin
    • January 24, 2025
    • 4 views

    28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में एस एम जे एन छात्रा अपराजिता ने किया उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

    • By Admin
    • January 24, 2025
    • 4 views

    ग्रामोत्थान परियोजना के डीपीएम द्वारा बहादराबाद, लक्सर और खानपुर विकासखंडों में कार्यों की प्रगति का निरीक्षण एवं समीक्षा

    • By Admin
    • January 24, 2025
    • 4 views

    कांग्रेस ने की मतगणना में निष्पक्षता बरतने की मांग

    • By Admin
    • January 24, 2025
    • 3 views