मुख्यमंत्री ने दिए शिक्षा में गुणात्मक सुधार के निर्देश

*बालिका शिक्षा और स्मार्ट स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जाए*

*मुख्यमंत्री ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा*

शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए समेकित प्रयास किए जाएं। पहली, छठी तथा नवीं कक्षा में विद्यार्थियों के अधिकाधिक प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए प्रवेशोत्सव पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालयों से बालिकाओं के ड्रॉपआउट को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। जो बालिकाएं ड्रॉपआउट हो रही हैं, उनको शिक्षा की धारा से पुनः जोड़ने के प्रयास किए जाएं। इसके लिए व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक भी किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की वर्चुअल समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के कौशल विकास के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। नवाचार की दिशा में नियमित कार्य किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि छात्र-छात्राओं को किताबें, नोटबुक और स्कूल ड्रेस समय पर मिले। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग की जो परिसंपत्तियां उपयोग में नहीं हैं, उनका सदुपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बालिकाओं के लिए अलग शौचालयों और सेनेटरी पैड की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। स्कूल भवनों के सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में किताबी ज्ञान के साथ ही कला, रंगमंच, खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। फिट इंडिया के बारे में बच्चों को जागरूक किया जाय। परीक्षा प्रणाली के सुधार की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि भारत दर्शन योजना के तहत 156 टॉपर्स को दिल्ली, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा भेजा गया। छात्रों ने आईआईटी, आईआईएम और अन्य संस्थानों का भ्रमण किया। इस साल 1082 टॉपर्स को भारत दर्शन भ्रमण पर भेजा जाएगा। राज्य के 559 क्लस्टर विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाया जाएगा, जिसके तहत 4019 स्मार्ट क्लास संचालित की जाएंगी।

बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शिक्षा श्री रविनाथ रमन, शिक्षा महानिदेशक सुश्री दीप्ति सिंह, स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथ हरिद्वार, 25 फरवरी स्थानीय एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (2025-26) का बुधवार को अत्यंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 4 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 7 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views

    मेलाधिकारी ने कुंभ मेला को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रेलवे द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 5 views