मुख्यमंत्री ने किया माणा पास स्थित घटना स्थल का हवाई निरीक्षण

*ज्योर्तिमठ पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शनिवार को ज्योर्तिमठ पहुंचे। जहां उन्होंने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 55 में से 50 लोगों को सर्च और रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी 5 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। जो लोग रेस्क्यू किए गए हैं उनको ज्योतिर्मठ लाया जा रहा है। सभी का उपचार किया जा रहा है। आवश्कता पड़ने पर हायर सेंटर भी रेफर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आर्मी हास्पिटल में उपचारधीन मजदूरों से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि खोज बचाव कार्य में किसी प्रकार आवश्यक संसाधनों की कमी न रहे जो भी आवश्यकताएं हैं उनको समय से चिन्हित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से पूरी मदद मुहैया की जा रही है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि कल 6 बजे करीब माणा पास के निकट हिमस्खलन हुआ। वहीं पर बीआरओ के 57 मजदूर कंटेनरों में रहते थे जिनमें से 2 मजदूर छुट्टी पर थे। 55 मजदूरों में से आईटीबीपी, सेना ने तेजी से खोजबीन करते हुए अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से 04 हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं। जिनकी मदद से अभी तक 25 मजदूरों को ज्योर्तिमठ लाया गया है। जिनमें से 4 मजदूरों को गंभीर चोटें आयीं हैं। उनका आर्मी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में इलाज चल रहा है।

जिलाधिकारी ने आईटीबीपी और आर्मी द्वारा किए गए रेस्क्यू अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा एनडीआरएफ 28 सदस्यीय टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। उन्हें काफी अनुभव है जिस तरह रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है बाकि मजदूरों को जल्द रेस्क्यू किया जाएगा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ व एसीएमओ एमएस खाती मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट करते उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी

    देहरादून/जयपुर, 08 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सीएम…

    06 गांवों को सड़क से जोड़ने के लिये मंत्री ने दिये त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    *पौड़ी/08 मई 2025* कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दूसरे दिन पैठाणी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट करते उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी

    • By Admin
    • May 8, 2025
    • 3 views

    06 गांवों को सड़क से जोड़ने के लिये मंत्री ने दिये त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    • By Admin
    • May 8, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

    • By Admin
    • May 8, 2025
    • 4 views

    आगामी अर्द्ध कुंभ मेले को कुम्भ मेले की तर्ज पर भव्य एवं दिव्य रूप से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु समयबद्धता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें:मंडलायुक्त

    • By Admin
    • May 8, 2025
    • 4 views

    विश्वनाथ जगदी शीला डोली धर्मनगरी हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुँची

    • By Admin
    • May 8, 2025
    • 4 views

    हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, दुष्कर्म के आरोपी को आगरा से दबोचा

    • By Admin
    • May 7, 2025
    • 3 views