भगवान कार्तिकेय शौर्य, पराक्रम और धर्म की रक्षा का प्रतीक हैं:श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज 

अखाड़े की परंपरा हमेशा से समाज कल्याण और धर्म के प्रति समर्पण रही है:श्री महंत रामरतन गिरि महाराज

भगवान कार्तिकेय के जन्मोत्सव पर संतों ने की आतिशबाजी

भगवान कार्तिकेय के जन्मोत्सव कार्यक्रम में तरह तेराह अखाड़ों के संत मौजूद रहे।

मंदिर को फूलों से सजाया गया

आरती की गई

हरिद्वार। गुरुवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के इष्ट देव भगवान कार्तिकेय के जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।भगवान कार्तिकेय का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। इससे पूर्व ब्राह्मणों द्वारा पंचामृत वेद मंत्रों द्वारा स्नान कराने के पश्चात सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनाए गए।

भगवान कार्तिकेय की जयंती पर अखाड़ा के पांचों द्वारा विशेष आरती की गई उसके बाद प्रसाद का भोग लगाया गया और भंडारा का हुआ आयोजन।जन्मोत्सव कार्यक्रम में अखाड़ों के संत मौजूद रहे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने भगवान कार्तिकेय के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान कार्तिकेय शौर्य, पराक्रम और धर्म की रक्षा का प्रतीक हैं। उनका जन्मोत्सव हमें धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान कार्तिकेय के आशीर्वाद से समाज में शांति, एकता और सद्भाव बनाए रखने की बात कही।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्री महंत रामरतन गिरि महाराज ने कहा कि समाज में सद्भावना, सेवा और त्याग के गुणों को अपनाना ही सच्ची भक्ति है। महंत जी ने कहा कि अखाड़े की परंपरा हमेशा से समाज कल्याण और धर्म के प्रति समर्पण रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इष्ट देव की शिक्षाओं को जीवन में अपनाएं और समाज में अच्छे कार्यों को बढ़ावा दें।

कार्यक्रम में श्री महंत रामरतन गिरी,श्री महंत दिनेश गिरि महाराज,श्री महंत राधे गिरी,श्री महंत नरेश गिरि,श्री महंत केशव पुरी,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ,कारोबारी बलबीर पुरी,राधे श्याम पुरी,राकेश गिरि,सुखदेव पुरी,राज गिरि,महंत रवि पुरी,महंत रामरतन पुरी,दिगंबर मुख्तियार रघुबन,सर्वेश गिरि,धीरज गिरि, एस एम जे एन पीजी कॉलेज के प्रबंध समिति के सदस्य आर के शर्मा,एस एम जे एन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा,रामानंद इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर वैभव शर्मा,श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 5 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 5 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 8 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 11 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 9 views