देहरादून में हुई सड़क दुर्घटना के शीघ्र अनावरण पर देहरादून पुलिस टीम को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में बीते दिनों राजपुर (देहरादून) में हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान देहरादून के पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रमोद कुमार और उनकी टीम को एक दिवस के भीतर वाहन बरामद करने और वाहन चालक को गिरफ्तार करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस टीम की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने में देहरादून पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने पुलिस टीम को इसी तरह मुस्तैदी से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्मिकों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार अपराध और लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि 12 मार्च को राजपुर रोड, देहरादून में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की मृत्यु और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुर्घटना के बाद थाना राजपुर, देहरादून में मु०अ०सं० 45/2025 धारा 105/125/281/324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। देहरादून पुलिस टीम ने एक दिवस के भीतर वाहन बरामद कर लिया और वाहन चालक को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए जनपद पुलिस की खूब प्रशंसा हो रही है। 

*इन पुलिस कार्मिकों को सराहनीय कार्य करने के लिए किया गया सम्मानित*- क्षेत्राधिकारी यातायात जगदीश चन्द्र पंत, थानाध्यक्ष थाना राजपुर पी.डी. भट्ट, चौकी प्रभारी आईटी पार्क उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी जाखन उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसांई, कुठालगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र कोठियाल, कानि. विशाल कुमार, कानि. अमित कुमार, कानि. टीपी शिव मोहन, और कानि. टीपी प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया। साथ ही, पुलिस टीम को कुशल नेतृत्व प्रदान करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को भी सम्मानित किया गया, हालांकि किन्हीं कारणों से वह उपस्थित नहीं हो सके, उनका सम्मान पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को दिया गया।

इस अवसर पर मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, चन्द्रगुप्त विक्रम, ललन सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, क्षेत्राधिकारी मसूरी मनोज असवाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, ज्योति कोटिया, मंजीत रावत, सहित सभी पार्षद एवं क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views