घर नल-हर नल जल की संकल्पना को शीघ्रता से साकार करना सुनिश्चित करें: डीएम 

हरिद्वार 24 अक्टूबर 2024- हर घर नल-हर नल जल की संकल्पना को शीघ्रता से साकार करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने बुद्धवार की देर सांय जिला कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियन्ताओं को दिये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में शेश बचे 14460 घरों को भी प्राथमिकता के आधार पर कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पश्ट निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेश ध्यान देने के साथ ही समयबद्धता पर ध्यान दिया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि मिशन के अन्तर्गत खोदी गई सड़कों को भी शीघ्रता से भरा जाये ताकि जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

जिलाधिकारी ने अब्दुल रहीमपुर पम्पिंग योजना के अन्तर्गत रास्ते के विवाद का समाधान कराने, भीकमपुर-जीतपुर ट्यूबवेल निर्माण हेतु भमि चयनित करने के निर्देश उप जिलाधिकारी लक्सर को, हकीमपुरतुर्रा तथा खेड़ी सिकोहपुर पुनः ट्यूबवेल निर्माण हेतु उचित भूमि चयनित करने के निर्देश उप जिलाधिकारी भगवानपुर को दिये। उन्होंने पोड़ोवाली पम्पिंग पेयजल योजनान्तर्गत थ्री फेज़ विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता यूपीसीएल को दिये। उन्होंने लालढ़ांग पेयजल आपूर्ति योजनान्तर्गत वन क्षेत्र में पाइप लाइन बदलने, रसूलपुर मीठीबेरी में वन क्षेत्र में भूमिगत पाइप लाइन बिछाने कके लिए एनओसी हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित क्षेत्रों के वन क्षेत्राधिकारी को दिये।

बैठक में अवगत कराया गया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) हेतु निर्धारित लक्ष्य 249935 के सापेक्ष 235475 कनेक्शन दिये जा चुके हैं तथा 361 स्कीम के सापेक्ष 228 स्कीम पूरी हो चुकी हैं जबकि 67 स्कीम में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है, 40 स्कीम में 75 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है व 26 स्कीम में 50 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अधीक्षण अभियन्ता एनएचएआई के0 सिंह, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियन्ता आशुतोश तिवारी, दीपक सैनी, एपी सिंह, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम सीपीएस गंगवार, आरके गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views