एसएसपी की लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस के एक्शन से लड़खड़ा रहे अपराधियों के कदम

*दबिशों का दौर जारी, ईनामी अपराधियों की लगातार की जा रही है धरपकड़*

*₹25000 के ईनामी अभियुक्त को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस*

*नाबालिक के अपहरण मामले में 07 साल से था फरार*

दिनांक 10.08.18 को वादियां निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा खुद की नाबालिक लड़की को अभियुक्त प्रदीप पुत्र ताराचंद निवासी कंजर बस्ती तेलियान ज्वालापुर द्वारा अपने साथी के साथ अपहरण कर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।

अभियोग में विवेचक द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था जिसपर मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किए गए।

अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25000/-रू का ईनाम घोषित किया गया।

ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ज्वालापुर पुलिस द्वारा नाबालिक के अपहरण मामले में वांछित 25000 रुपये के ईनामी प्रदीप पुत्र ताराचंद को मनसा देवी रोपवे गेट के पास से दबोचा गया। चौथी कक्षा तक पढ़े आरोपी की हर की पैड़ी पर प्रसाद की दुकान है।

*ईनामी का विवरण-*

प्रदीप पुत्र ताराचंद निवासी कंजर बस्ती ज्वालापुर हरिद्वार वर्तमान पता मोहल्ला काशीपूरा कोतवाली नगर हरिद्वार

*पुलिस टीम-*

1- प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट

2- उ0नि0 देवेंद्र तोमर (प्रभारी चौकी बाजार)

3- उ0नि0 केदार सिंह चौहान

4- कांस्टेबल अमित गौड़

  • Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति:श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पंचतत्व में विलीन होने पर अखिल…

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 5 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 13 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 28 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 34 views