अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने प्रयागराज में भूमि पूजन कर महाकुंभ मेले का किया शुभारंभ 

*हरिद्वार/प्रयागराज*

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने प्रयागराज में भूमि पूजन कर महाकुंभ मेले का शुभारंभ किया। बुधवार को प्रयागराज में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी, जूना अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, आनन्द अखाड़ा ने भूमि पूजन किया। बृहष्पतिवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद अखाड़ों के शिविर और छावनियां लगाने का कार्य शुरू होगा।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महाकुंभ का आगाज हो गया है। सभी अखाड़ों के संत महंत महाकुंभ में पहुंचने लगे हैं। अखाड़ों की पेशवाई का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखाड़ों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखाड़ा परिषद के सानिध्य में महाकुंभ को भव्य व दिव्य रूप से संपन्न होगा। देश विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और संत महापुरूषों को कुंभ मेले में सभी सुविधाएं दिलायी जाएंगी।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। महाकुंभ के दौरान सभी अखाड़ों के संत महापुरूष प्रयागराज के गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करेंगे। अनुष्ठानों से उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ऊर्जा से पूरे विश्व का कल्याण होगा। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि महाकुंभ के दौरान संत महापुरूषों की दिव्य वाणी से प्रचारित होने वाले आध्यात्मिक संदेशों से पूरी दुनिया को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान महंत महेश्वर दास, मुखिया महंत दुर्गादास, महंत ओंकार गिरी, महंत सत्यम गिरी, महंत केदार पुरी, महंत मोहन भारती, मुखिया महंत भगतराम, महंत धुनीदास, महंत जगतार मुनि सहित बड़ी संख्या में अखाड़ों के संत महंत मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 6 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 8 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 24 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 30 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 14 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 16 views